लक्ष्मणगढ़ की सनवाली बनी नई ग्राम पंचायत:ग्रामीणों ने भाजपा नेता सुभाष महरिया का जताया आभार, माला और साफा पहनाया
लक्ष्मणगढ़ की सनवाली बनी नई ग्राम पंचायत:ग्रामीणों ने भाजपा नेता सुभाष महरिया का जताया आभार, माला और साफा पहनाया
लक्ष्मणगढ़ : प्रदेशभर में पंचायतों के पुनर्गठन के बाद लक्ष्मणगढ़ में 10 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। इसी क्रम में सनवाली व कंटेवा गांव को मिलाकर नई ग्राम पंचायत सनवाली बनाई गई है। पंचायत पुनर्गठन की इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों ने भाजपा नेता सुभाष महरिया का उनके निवास पर पहुंचकर माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा नेता सुभाष महरिया के अथक प्रयासों से लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में नई पंचायतों का गठन संभव हो पाया। ग्रामीणों ने बताया कि नई पंचायत बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध होगी।
इस दौरान सुभाष महरिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और हर पंचायत का संतुलित विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पंचायतों का पुनर्गठन किया है। नई ग्राम पंचायतों के गठन से गांवों में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
पंकज शर्मा, विनोद कटारिया, रामेश्वर रोहिला, नवरंग जांगिड़, जैसाराम कटारिया, रामलाल शर्मा, करण सिंह बंजारा, ओमप्रकाश सैनी, अशफाक भाटी सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971259


