फतेहपुर में नामांकन के दौरान दो गुटों में मारपीट, छह लोग घायल
एसडीएम कार्यालय से 50 मीटर दूर चाय की थड़ी पर शुरू हुई कहासुनी ने लिया हिंसक रूप; पुलिस ने चार युवकों को शांतिभंग में पकड़ा, CCTV से होगी अन्य आरोपियों की पहचान
फतेहपुर : नगर परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर दो पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। चाय की थड़ी पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से छह युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
घायलों को उपचार के लिए धानुका अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में मुजफर पुत्र आजम चौहान, मजहर पुत्र आजम, दानिश निर्वाण पुत्र रियाज, अली परिहार पुत्र मंजूर, खलील पुत्र अकरम और असरफ पुत्र अली शामिल हैं। इनमें से एक घायल को आगे उपचार के लिए रेफर किए जाने की सूचना है।
पुरानी रंजिश के चलते फिर आमने-सामने आए पक्ष
कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मोयल, परिहार, देवड़ा और चौहान पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई मामले दर्ज हैं। युवाओं में भी रंजिश की भावना बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के खिलाफ पोस्ट व वीडियो सामने आते रहे हैं।
थानाधिकारी के अनुसार सोमवार को नामांकन के दौरान चाय की थड़ी पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने मोयल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर चार युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
50 मीटर दूर एसडीएम कार्यालय, 200 मीटर पर थाना
नामांकन के दौरान प्रशासनिक परिसर के बाहर हुई मारपीट ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस जगह दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, वहां से एसडीएम कार्यालय और तहसील करीब 50 मीटर की दूरी पर हैं। वहीं सदर व कोतवाली थाना करीब 200 मीटर दूर बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद चुनावी प्रक्रिया के दौरान खुलेआम मारपीट होने से सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है।
सोशल मीडिया पर हथियारों के वीडियो का भी दावा
स्थानीय स्तर पर यह दावा भी सामने आया है कि घटना में इस्तेमाल किए गए कुछ धारदार हथियारों से संबंधित वीडियो वारदात से पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए थे। हालांकि, पुलिस की ओर से इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
ये चार युवक गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने वार्ड 17 निवासी मोहम्मद, वार्ड 14 निवासी तासीन, वार्ड 28 निवासी मोहम्मद कैफ और वार्ड 17 निवासी सोहेल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुटी है।
हथियारों के वीडियो की भी चर्चा, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद यह दावा भी सामने आया कि मारपीट में इस्तेमाल किए गए कुछ धारदार हथियारों से संबंधित वीडियो घटना से पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और घटनास्थल के CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है।
चुनावी माहौल में हिंसा ने बढ़ाई चिंता
नगर परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन प्रशासनिक परिसर के मुहाने पर हुई इस घटना ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है। एक ओर प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर दो गुटों की भिड़ंत से कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी है। अब पुलिस जांच में यह सामने आएगा कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में कितने लोग शामिल थे।


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2453745


