[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हीरवा में भीम आर्मी की संविधान संगोष्ठी:महिलाओं-बच्चों ने पढ़ी प्रस्तावना; समानता, न्याय और बंधुत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हीरवा में भीम आर्मी की संविधान संगोष्ठी:महिलाओं-बच्चों ने पढ़ी प्रस्तावना; समानता, न्याय और बंधुत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाई

हीरवा में भीम आर्मी की संविधान संगोष्ठी:महिलाओं-बच्चों ने पढ़ी प्रस्तावना; समानता, न्याय और बंधुत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाई

चिड़ावा : चिड़ावा के पास हीरवा गांव में संविधान दिवस के अवसर पर भीम आर्मी ने एक संविधान संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शकुन जिलोवा ने की। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।

संगोष्ठी की शुरुआत विनयपाल (बुद्ध विहार, जय पहाड़ी) के सानिध्य में बुद्ध वंदना और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ ली।

विनयपाल ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा।

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरचंद हरसोलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला। हरसोलिया ने कहा कि कुछ ताकतें संविधान विरोधी विचारधारा को बढ़ावा देना चाहती हैं, लेकिन ऐसी किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने में संविधान सर्वोपरि भूमिका निभाता है।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर भीम आर्मी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान इंदासर और प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह जोसवाल शामिल हुए। सत्यवान इंदासर ने कहा कि भीम आर्मी हमेशा चुनी हुई सरकारों को संविधान की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए सतर्क रहने को प्रेरित करती है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडवोकेट हरीश पंवार ने संविधान की महत्ता और नागरिक कर्तव्यों पर विस्तृत संबोधन दिया। स्वागत भाषण ओमप्रकाश सेवदा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश शास्त्री और भगत ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव रवि मरोडिया, दिव्या वाल्मीकि, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़, मोहम्मद आरिफ, अंबेडकर शिक्षा समिति संरक्षक रोहितास मेहरनिया (चिड़ावा) और सेवानिवृत्त थानाधिकारी ईश्वर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77