श्रीमाधोपुर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: टैंपों व पिकअप की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत,परिवारों में मचा कोहराम : पिकअप चालक फरार
श्रीमाधोपुर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: टैंपों व पिकअप की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत,परिवारों में मचा कोहराम : पिकअप चालक फरार
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। सवारी टैंपों और पशुआहार से भरी पिकअप गाड़ी की आमने–सामने हुई जोरदार टक्कर में टैंपों चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टैंपों पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसके परखच्चे सड़क पर बिखर गए। सूचना पाकर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद बाईपास रोड पर लंबा जाम लग गया और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप व टैंपों में इतनी भयानक थी कि टैंपों बुरी तरह से चिपक गया। दो शव पिकअप के नीचे बुरी तरह फंस गए, जबकि तीसरे मृतक को टैंपों के मलबे से निकालना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास काम कर लोगों और दुकानों तक सुनाई दी और लोग तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े।

पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया: सब इंस्पेक्टर सुभाष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को टैंपों और पिकअप के नीचे से निकालकर तुरंत श्रीमाधोपुर सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।
इनकी हुई पहचान: मृतक तीनों श्रीमाधोपुर के निवासी थे। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सुनील कुमार पुत्र ओमप्रकाश जाति जाट उम्र 32 साल निवासी ढाणी काज्या वाली वार्ड नम्बर 13 श्रीमाधोपुर,प्रदीप चौहान पुत्र गजानंद चौहान जाति खटिक उम्र 45 साल निवासी वार्ड नंबर 33 पुष्प नगर श्रीमाधोपुर तथा महेंद्र सिंह पुत्र सुरजाराम जाति जाट उम्र 30 साल निवासी गठाला की ढाणी होल्या का बास थाना श्रीमाधोपुर के रूप में हुई।

दोनों थे गहरे दोस्त: प्रदीप चौहान मजदूरी करता था और चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, जिनकी जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है। प्रदीप की छोटी बहन वार्ड 33 से नगरपालिका की पार्षद है। लेकिन अचानक हुए हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया। सुनील बिजारणियां परिवार में पत्नी रागनी, पिता ओमप्रकाश, मां झूमा देवी और डेढ़ वर्ष के छोटे बेटे को छोड़ गया है। सुनील माता-पिता का इकलौता बेटा था, सुनील की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों मृतक गहरे दोस्त थे।
महेंद्र ने पांच महीने पहले ही खरीदा था नया टैंपों: मृतक महेंद्र गठाला की कहानी भी दर्द से भरी है। महेंद्र के बड़े भाई सांवरमल ने बताया कि महेंद्र श्रीमाधोपुर–रींगस–खाटू मार्ग पर टैंपों चलाता था। करीब पांच महीने पहले ही उसने नया टैंपों खरीदा था और मेहनत करके उसे चलाने लगा था। पांच भाई और दो बहनों में वह चौथे नंबर का था। रोजाना की तरह वह सुबह घर से 8 बजे टैंपों लेकर चला गया था, लेकिन वापस लौटकर नहीं आ सका। महेंद्र की अभी शादी भी नहीं हुई थी।
हादसे के बाद अस्पताल में उमड़ी भीड़, परिजनों का बुरा हाल:-.हादसे के बाद श्रीमाधोपुर सीएचसी में भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पिकअप चालक हादसे के बाद फरार, कट्टे सड़क पर बिखरे: हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पिकअप में भरे पशु आहार के कई कट्टे सड़क पर फैल गए, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ASP और डिप्टी एसपी पहुंचे घटनास्थल, लिया जायजा: घटना की गंभीरता को देखते हुएASP नीमकाथाना लोकेश मीणा,
डिप्टी एसपी उमेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली और मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर थाने में खड़ा करवाया है।
पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे, जांच जारी: परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034783

