आईएएस संतोष वर्मा के निलंबन की मांग पर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
विप्र फाउंडेशन ने कहा-“अशोभनीय टिप्पणी, अक्षम्य अपराध”
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सोमवार को विप्र फाउंडेशन ने जिला कलेक्टर अरुण गर्ग को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व महिला आयोग अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय जिला कार्यकारिणी एवं समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
“ओछी मानसिकता, समाज को तोड़ने का प्रयास”—विप्र फाउंडेशन
जिला अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि एक वरिष्ठ आईएएस द्वारा ऐसी अभद्र भाषा का उपयोग “सोची-समझी ओछी मानसिकता” को दर्शाता है और यह हिंदू समाज को विभाजित करने का प्रयास है। उन्होंने मांग की कि वर्मा को तुरंत बर्खास्त किया जाए और वे सार्वजनिक माफी मांगें।
वरिष्ठ अधिवक्ता महेश शर्मा ने बयान को “ब्राह्मण बेटियों का ही नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों का भी अपमान” बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा संवैधानिक पद पर बैठे अधिकारी के लिए अस्वीकार्य है।
जिला संयोजक उमाशंकर महमिया ने कहा कि विप्र समाज सदैव सामाजिक समरसता का मार्गदर्शक रहा है। एक ओर केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं इस प्रकार की टिप्पणियां देश की मानवीय मूल्यों और सरकारी नीतियों का उपहास हैं।
कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में प्रमुख मांगें : आईएएस संतोष वर्मा को तुरंत निलंबित/बर्खास्त किया जाए, समाज से सार्वजनिक माफी ली जाए, महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा पर कार्यरत संस्थाओं को इस प्रकरण का संज्ञान लेने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्रजन शामिल
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, जिला महामंत्री वशिष्ठ कुमार शर्मा, जिला पुजारी संघ अध्यक्ष विनोद पुजारी, एडवोकेट सुशील जोशी, महेश चंद्र शर्मा, कमल शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, समाजसेवी गोपीराम पुरोहित, महावीर भैड़ा, रामचंद्र शर्मा, रमेश चौमाल, सुभाष शर्मा, मनोज शर्मा, नवीन शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039050


