चिड़ावा में संविधान दिवस मनाया:स्कूलों में बच्चों को दी जानकारी, शपथ दिलाई
चिड़ावा में संविधान दिवस मनाया:स्कूलों में बच्चों को दी जानकारी, शपथ दिलाई
चिड़ावा : चिड़ावा के जमनादास अडूकिया राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर ‘लोकतंत्र की भावना’ विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उमादत्त झाझडिय़ा थे।
संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस दौरान सभी स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना के इतिहास और 26 नवंबर 1949 को संविधान के बनकर तैयार होने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त, सभी से वर्तमान में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ का सहयोग करने का आग्रह किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह वालिया, ज्योति शर्मा, नरेंद्र झाझड़िया, उर्मिला, शांता, मनोरमा, कुसुमलता, मेघा, संजू शर्मा, बिमला कुमारी, वरिष्ठ सहायक प्रतिभा स्वामी, राजकौर, प्रियंका, नीतू, वर्षा, हर्षिता सहित कई अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
उत्साहपूर्वक मनाया संविधान दिवस
वहीं, उपखंड मुख्यालय पर भी एसडीएम डॉ. नरेश सोनी के निर्देशन में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। एसडीएम ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कार्मिकों को संविधान की पालना की शपथ दिलाई और इसके निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उपखंड और तहसील के अधिकारी तथा अन्य कार्मिक मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1971174


