[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिवसिंहपुरा में गौ सेवक की पुण्यतिथि पर रक्तदान:युवाओं ने 60 यूनिट रक्त किया एकत्रित, बड़ी संख्या में युवा रहे उपस्थित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

शिवसिंहपुरा में गौ सेवक की पुण्यतिथि पर रक्तदान:युवाओं ने 60 यूनिट रक्त किया एकत्रित, बड़ी संख्या में युवा रहे उपस्थित

शिवसिंहपुरा में गौ सेवक की पुण्यतिथि पर रक्तदान:युवाओं ने 60 यूनिट रक्त किया एकत्रित, बड़ी संख्या में युवा रहे उपस्थित

पचेरी थाना : पचेरी थाना क्षेत्र के शिवसिंहपुरा गांव में केशव माधव गौ उपचार शाला में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर दिवंगत गौ सेवक विकास यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए युवाओं द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें कुल 60 यूनिट रक्त का सफल संग्रहण किया गया।

आयोजक बबलू यादव ने बताया कि स्व. विकास यादव एक गौ सेवक के रूप में जाने जाते थे और युवाओं के बीच लोकप्रिय थे। यह रक्तदान शिविर उनकी स्मृति और सेवा भाव को समर्पित है। इस नेक कार्य को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

डॉ. विनित यादव, सतवीर यादव, वीरेंद्र, छोटेलाल, राहुल, सोनू, मीन जांगिड़, कृष्ण, दीपक, पवन, अशोक और अमित सहित कई युवाओं ने शिविर में सक्रिय सहयोग दिया। युवाओं ने इस पहल से संदेश दिया कि वे स्व. विकास यादव के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62