[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर की अक्षिता का राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में चयन:अंडर-17 बालिका वर्ग में राजस्थान का करेंगी प्रतिनिधित्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर की अक्षिता का राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में चयन:अंडर-17 बालिका वर्ग में राजस्थान का करेंगी प्रतिनिधित्व

श्रीमाधोपुर की अक्षिता का राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में चयन:अंडर-17 बालिका वर्ग में राजस्थान का करेंगी प्रतिनिधित्व

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर की अक्षिता शर्मा का राष्ट्रीय स्कूल अंडर-17 बालिका शतरंज प्रतियोगिता 2025 के लिए चयन हो गया है। वे त्रिपुरा के अगरतला में होने वाली इस प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। सीकर जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष दीपक राव ने यह जानकारी दी है।

अक्षिता का चयन जोधपुर के नवीन सी. सै. विद्यालय में 17 से 19 नवंबर 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय शतरंज सलेक्शन ट्रायल व कैंप 2025 के दौरान हुआ। उन्होंने राउंड रॉबिन मुकाबलों में 4 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसके आधार पर उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया।

इससे पहले, अक्षिता ने 30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक नवजीवन एकेडमी सी.से. विद्यालय सीकर में आयोजित 64वीं राज-राज्य अंडर-17 बालिका शतरंज प्रतियोगिता 2025 में सीकर जिले का प्रतिनिधित्व किया था। इस 8 चक्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने 7 अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया था।

अक्षिता की इस उपलब्धि पर सीकर जिला शतरंज संघ और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में संघ के सचिव एडवोकेट गिरीराज शर्मा, अध्यक्ष मानसिंह सोनी, कोषाध्यक्ष दीपक राव, उपाध्यक्ष अनिल सोनी, त्रिलोक शर्मा, दिनेश कुमार सर्वा, विमलेश मिश्रा और संजय कदम प्रमुख हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker