श्रीमाधोपुर की छात्रा काजल का विश्वविद्यालय हॉकी टीम में चयन:22 से 26 दिसंबर तक प्रतियोगिता में भाग लेंगी; कॉलेज में कोच और स्टाफ ने बधाई दी
श्रीमाधोपुर की छात्रा काजल का विश्वविद्यालय हॉकी टीम में चयन:22 से 26 दिसंबर तक प्रतियोगिता में भाग लेंगी; कॉलेज में कोच और स्टाफ ने बधाई दी
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के एसबीएन महाविद्यालय की छात्रा काजल पुत्री रघुनाथ प्रसाद का शेखावाटी विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 22 से 26 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
काजल के चयन की खबर से महाविद्यालय परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. मुकेश बल्डवाल, सचिव इंजीनियर प्रदीप घायल, प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार जाट और खेल सचिव बनवारी लाल जीतरवाल सहित स्टाफ ने छात्रा का सम्मान किया।
कड़ी मेहनत का परिणाम बताया प्राचार्य ने
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार जाट ने बताया कि काजल की इस उपलब्धि का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत और समर्पण को जाता है। उन्होंने कहा कि यह चयन न केवल छात्रा बल्कि महाविद्यालय के लिए भी गर्व का अवसर है।
स्टाफ और कोचों ने भी किया सम्मान
इस अवसर पर महाविद्यालय के कोच बनवारी लाल जितरवाल, प्रवीण शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजेंद्र बिजारनिया, कृष्णा बिजारनिया, श्रवण महला, राजेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, बृजमोहन देवंदा, ज्योत्सना स्वामी, रसना सैनी, अंतिमा शर्मा, मोनिका और झाबरमल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे और छात्रा को बधाई दी।
काजल अब 22 से 26 दिसंबर 2025 तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में शेखावाटी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। महाविद्यालय परिवार और शिक्षक छात्रा की सफलता की कामना कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1971330


