[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का विरोध:किसान महापंचायत जमीन नहीं देने पर अड़ी, 15 दिसंबर को सौंपेंगे ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का विरोध:किसान महापंचायत जमीन नहीं देने पर अड़ी, 15 दिसंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

श्रीमाधोपुर में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का विरोध:किसान महापंचायत जमीन नहीं देने पर अड़ी, 15 दिसंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत अरनिया स्थित मनसा माता मंदिर परिसर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में अरनिया क्षेत्र के किसानों ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर अपना विरोध जताया। महापंचायत में सीकर सांसद अमरा राम और किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट, नीमकाथाना कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया, कांग्रेस नेता बलराम यादव, किसान सभा अध्यक्ष बनवारी कुड़ी, सिहोड़ी सरपंच और किसान महापंचायत के प्रदेश महामंत्री सुंदर भावरिया, तथा जमन लाल यादव ने भी किसानों को संबोधित किया।

किसानों ने बताया कि कोटपूतली से किशनगढ़ तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि का सर्वे कर चिह्नीकरण किया गया है। उनका आरोप है कि सरकार उनकी जमीन हड़पना चाहती है। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। किसानों ने घोषणा की कि वे 15 दिसंबर को श्रीमाधोपुर एसडीएम को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77