[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ : पाटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बावरिया गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ : पाटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बावरिया गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

ई-मित्र संचालक को बनाया था शिकार, दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे थे 2 लाख रुपए

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

पाटन : हनी ट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर रुपए ऐंठने वाले बावरिया गिरोह का पाटन पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग की 3 महिलाओं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पाटन थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को प्रेम जाल में फंसाता था और फिर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूलता था।

ई-मित्र संचालक को बनाया शिकार

धांधेला निवासी अनुज कुमार सैनी ने 21 नवंबर को रिपोर्ट दी थी कि आरोपी उसे लगातार फोन कर 2 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दबिश देकर गैंग के 6 सदस्यों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी

अशोक पुत्र रमेशचंद, निवासी खिवाला, पाटन (सीकर), सुमन देवी उर्फ खुशी पत्नी ओमप्रकाश निवासी बामल्डा जोहड़ा, अजीतगढ़ (सीकर), ओमप्रकाश पुत्र सादूराम निवासी बामल्डा जोहड़ा, अजीतगढ़ (सीकर), सुमेर पुत्र नाथूराम निवासी घाटा, थानागाजी (अलवर), नारायणी देवी उर्फ सीमा पत्नी सुमेर निवासी घाटा, थानागाजी (अलवर), कौशल्या देवी पत्नी प्रकाश निवासी बामल्डा जोहड़ा, अजीतगढ़ (सीकर)

पूछताछ में और खुलासों की उम्मीद

पुलिस आरोपियों से गैंग के अन्य सदस्यों और पुराने मामलों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम अन्य पीड़ितों की तलाश में भी जुटी हुई है।

Related Articles