अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराई:डालमिया स्कूल के पास हादसा, तीन लोग घायल
अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराई:डालमिया स्कूल के पास हादसा, तीन लोग घायल
चिड़ावा : चिड़ावा शहर में रविवार सुबह डालमिया स्कूल के पास एक अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोगों में से 3 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह वाहन बढ़बर की ओर से चिड़ावा की तरफ आ रहा था। स्टेशन रोड स्थित डालमिया स्कूल के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार घूमकर सड़क किनारे जा लगी और उसका एक टायर फट गया।
तेज झटके के बाद कार सीधे सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और बिजली का खंभा भी टूट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कार में सवार सभी छह यात्रियों को ऑटो की मदद से उप जिला अस्पताल, चिड़ावा पहुंचाया। घायलों में से तीन को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य तीन सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033700


