[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाचरियावास बनी नई पंचायत समिति:दांतारामगढ़ उपखंड में अब तीन पंचायत समितियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

खाचरियावास बनी नई पंचायत समिति:दांतारामगढ़ उपखंड में अब तीन पंचायत समितियां

खाचरियावास बनी नई पंचायत समिति:दांतारामगढ़ उपखंड में अब तीन पंचायत समितियां

दांतारामगढ़ : राजस्थान सरकार ने शनिवार को पंचायत समितियों के पुनर्गठन और नई पंचायत समितियां बनाने की अधिसूचना जारी की। इसके तहत, दांतारामगढ़ और पलसाना पंचायत समिति की सीमाओं में बदलाव करते हुए खाचरियावास को नई पंचायत समिति बनाया गया है। अब दांतारामगढ़ उपखंड में कुल तीन पंचायत समितियां हो गई हैं।

खाचरियावास के नई पंचायत समिति बनने से स्थानीय राजनीति पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। इससे प्रधान, उपप्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

दांतारामगढ़ उपखंड में पहले दांतारामगढ़ और पलसाना दो पंचायत समितियां थीं। इन दोनों की 19 ग्राम पंचायतों को मिलाकर खाचरियावास को नई पंचायत समिति का दर्जा दिया गया है। पुनर्गठन के बाद, दांतारामगढ़ पंचायत समिति में अब 38 की जगह 25 ग्राम पंचायतें होंगी, जबकि पलसाना पंचायत समिति में 35 की जगह 25 ग्राम पंचायतें रहेंगी।

खाचरियावास पंचायत समिति में दांतारामगढ़ पंचायत समिति की खाचरियावास, चैनपुरा, पचार, बाय, बनाथला, रूलाना, बाज्यावास, खोरा, कैलाश जालूण्ड, ठेहट, लिखमा का बास और मगनपुरा ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। इसके अतिरिक्त, पलसाना पंचायत समिति की रेटा, गनोड़ा, सामेर, लाडपुर, धींगपुर, गिलो की ढाणी और लामियां ग्राम पंचायतें भी इसमें जोड़ी गई हैं।

पुनर्गठन के दौरान, पलसाना पंचायत समिति की रलावता और मांडोली ग्राम पंचायतों को दांतारामगढ़ पंचायत समिति में शामिल किया गया है। वहीं, दांतारामगढ़ पंचायत समिति की खूड़, बानूड़ा और करणपुरा ग्राम पंचायतों को धोद ग्रामीण पंचायत समिति में स्थानांतरित किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62