[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाचरियावास मुख्य बाजार में सड़क निर्माण में देरी:कीचड़ से राहगीर व व्यापारी परेशान, पैदल चलना भी दूभर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

खाचरियावास मुख्य बाजार में सड़क निर्माण में देरी:कीचड़ से राहगीर व व्यापारी परेशान, पैदल चलना भी दूभर

खाचरियावास मुख्य बाजार में सड़क निर्माण में देरी:कीचड़ से राहगीर व व्यापारी परेशान, पैदल चलना भी दूभर

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ उपखंड के खाचरियावास कस्बे के गणगौरी चौक स्थित मुख्य बाजार में सड़क निर्माण में देरी के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क मार्ग पर कीचड़ और गंदा पानी जमा होने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय व्यापारियों को मुश्किल हो रही है।

मुख्य बाजार में पैदल चलना भी दुभर

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य बाजार में वाहन लेकर निकलना तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। कीचड़ और गंदे पानी के कारण दुकानों पर व्यापार ठप पड़ गया है। स्टेट हाईवे सड़क निर्माण के दौरान सड़क मार्ग के दोनों तरफ से कच्चे-पक्के निर्माण हटाने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन कुछ लोग अभी भी अपने पक्के निर्माण नहीं तोड़ रहे हैं।

वाहन चालक हो रहे चोटिल

पुरानी सड़क उखाड़ने के चार महीने बीत जाने के बाद भी मुख्य रास्ते पर नालियों का गंदा पानी इकट्ठा हो रहा है। इससे स्थानीय दुकानदार, राहगीर और वाहन चालक खासे परेशान हैं। दोपहिया वाहन चालक, ठेले वाले और पैदल चलने वाले लोग रोजाना इस कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सब्जी विक्रेता कालू मेहरा ने बताया कि कीचड़ के कारण उनका सब्जी से भरा ठेला पलट गया, जिससे ठेला टूट गया और सारी सब्जियां खराब हो गईं।

मुख्य बाजार में वाहन लेकर निकलना तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। कीचड़ और गंदे पानी के कारण दुकानों पर व्यापार ठप पड़ गया है।
मुख्य बाजार में वाहन लेकर निकलना तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। कीचड़ और गंदे पानी के कारण दुकानों पर व्यापार ठप पड़ गया है।

गुरुवार को ग्राम पंचायत की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने सड़क के दोनों तरफ का अतिक्रमण बराबर नाप-जोख कर हटाने के बाद ही सड़क निर्माण की मांग की। प्रशासक रामलाल मीणा ने बताया कि पूर्व में प्रशासन की मौजूदगी में सड़क निर्माण के लिए 34 फीट चौड़ाई पर सहमति बनी थी। अधिकांश लोगों ने अपने कच्चे-पक्के निर्माण हटाकर रास्ता चौड़ा करने में सहयोग दिया है।

मीणा ने आगे बताया कि जिन लोगों ने अभी तक अपना पक्का निर्माण नहीं हटाया है, उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को बार-बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क के दोनों तरफ का अतिक्रमण हटवाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77