कोचिंग छात्रा की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई:आरोपी ने शॉर्ट वीडियो से अश्लील फोटो बनाया,मुकदमा दर्ज
कोचिंग छात्रा की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई:आरोपी ने शॉर्ट वीडियो से अश्लील फोटो बनाया,मुकदमा दर्ज
सीकर : सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रही कोचिंग छात्रा की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो लगाने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में 18 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रही है। जो सीकर के ही प्राइवेट हॉस्टल में रहती है। उसने सोशल मीडिया पर अपनी कोई भी इंस्टाग्राम आईडी नहीं बना रखी। उसकी कोचिंग में फंक्शन के दौरान कोचिंग के द्वारा ही एक शॉर्ट वीडियो बनाया गया था। जिसे कोचिंग की इंस्टाग्राम आईडी पर डाला गया।
अक्टूबर महीने में युवती की दोस्त ने उसे बताया कि उसके नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई हुई है। जिस पर युवती की अश्लील फोटो लगी हुई है। इस बारे में युवती की दोस्त को तब पता चला जब उसके पास इंस्टाग्राम पर फॉलो रिक्वेस्ट आई। युवती के अनुसार आशंका है कि कोचिंग के द्वारा जो शॉर्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था उससे ही किसी बदमाश ने फोटो लेकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई है। जो अब उसे परेशान करना चाहता है। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2048154


