18 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत:बाइक से गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट, राजियासर से पड़िहारा की ओर जा रहा था
18 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत:बाइक से गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट, राजियासर से पड़िहारा की ओर जा रहा था
रतनगढ़ : रतनगढ़ में सड़क हादसे में 18 साल के युवक की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह राजियासर से पड़िहारा की ओर जा रहा था। बाइक से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। चूंकि यह मामला सालासर थाना क्षेत्र का था, स्थानीय पुलिस ने सालासर पुलिस को सूचित किया। सालासर पुलिस रतनगढ़ पहुंची, शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और उसे परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के चाचा भंवरलाल, निवासी राजियासर मीठा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उनका 18 साल का भतीजा देवकीनंदन सुथार गांव डूंगरास निवासी मूलचंद के साथ बाइक पर पड़िहारा जा रहा था। रास्ते में मूलचंद ने लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाई, जिससे देवकीनंदन बाइक से गिर गया।
गिरने से देवकीनंदन के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत पड़िहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रतनगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने देवकीनंदन को मृत घोषित कर दिया। सालासर पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035888
