कलेक्टर ने जसरापुर क्लस्टर केंद्र का निरीक्षण किया:डिजिटाइजेशन प्रक्रिया को स्वयं संचालित कर सराहा, पारदर्शिता लाने पर जोर
कलेक्टर ने जसरापुर क्लस्टर केंद्र का निरीक्षण किया:डिजिटाइजेशन प्रक्रिया को स्वयं संचालित कर सराहा, पारदर्शिता लाने पर जोर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जसरापुर ग्राम पंचायत भवन में स्थापित क्लस्टर केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची के डिजिटलाइजेशन, संशोधन और पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान खेतड़ी उपखंड अधिकारी सुनील चौहान सहित संबंधित विभागीय अधिकारी भी उनके साथ थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गर्ग ने मतदाता सूची के डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया को स्वयं अपने हाथों से संचालित करके देखा। उन्होंने कंप्यूटर सिस्टम, ऑनलाइन प्रविष्टि, सत्यापन और डेटा अपलोडिंग की तकनीकी प्रक्रिया का गहन अध्ययन किया। उन्होंने कर्मचारियों से कार्यप्रणाली और संभावित त्रुटियों की रोकथाम पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक चरण में डेटा का दोबारा सत्यापन कर उसकी शुद्धता सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए मतदाता सूची का सही और समय पर अपडेट होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पारदर्शिता, सतर्कता और सटीकता बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटे नहीं और कोई भी गलत प्रविष्टि शामिल न हो। उन्होंने बताया कि ई-वोटर लिस्ट से व्यवस्था आधुनिक, तेज और अधिक जवाबदेह बनती है।
उन्होंने जसरापुर क्लस्टर केंद्र में कार्यरत ऑपरेटरों और कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना की। कलेक्टर ने उन्हें निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित करते हुए डेटा की शुद्धता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों में लापरवाही या त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के अंत में, कलेक्टर ने सभी टीम सदस्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों ने कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041864


