[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जे.जे.टी. विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जे.जे.टी. विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस

प्रकृति के साथ जीने का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री जे.जे.टी. यूनिवर्सिटी के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग में 8वां राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रमेश कस्वां और विशिष्ट अतिथि डॉ. रविंद्र सिंह शेखावत रहे।

अतिथियों ने पंचमहाभूत, पथ्य–अपथ्य और आहार–विहार पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। छात्रों ने प्रकृति महोत्सव के अवसर पर संकल्प लिया कि वे प्रकृति के साथ जीकर स्वस्थ भारत निर्माण में योगदान देंगे।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. मधु गुप्ता, कुलसचिव डॉ. अजित कुमार और आयुष इंचार्ज डॉ. उज्ज्वल ने भी प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

समारोह में योग विभाग के डॉ. संजय, फिजियोथेरेपी विभाग के डॉ. वशीम, बीएनवाईएस प्रोग्राम से डॉ. अनूप, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. सरिता, डॉ. नवीन, उमेश कुमार, मंजरी मिश्रा, डॉ. दिनेश सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रिचा मठान ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77