[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माताजी की ढाणी जसरापुर में कच्चे और क्षतिग्रस्त रास्तों से ग्रामीण परेशान, विरोध प्रदर्शन कर राजकीय विद्यालय तक पक्की सड़क बनाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माताजी की ढाणी जसरापुर में कच्चे और क्षतिग्रस्त रास्तों से ग्रामीण परेशान, विरोध प्रदर्शन कर राजकीय विद्यालय तक पक्की सड़क बनाने की मांग

500 की आबादी वाली माताजी की ढाणी आज भी पक्की सड़क से वंचित, ग्रामीणों ने लगातार अनदेखी पर जताया रोष

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के जसरापुर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 18 माताजी की ढाणी में कच्चे और क्षतिग्रस्त रास्तों की समस्या लगातार गहराती जा रही है। लंबे समय से सड़क अभाव झेल रहे ग्रामीणों का धैर्य मंगलवार को टूट गया और ग्रामीण राजेश जलन्द्रा के नेतृत्व में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए विद्यालय तक तुरंत डामरीकरण सड़क निर्माण की मांग उठाई।

ग्रामीण जगदीश प्रसाद कुमावत, विनोद कुमावत, रमेश जलन्द्रा, द्वारका प्रसाद, महिपाल सिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि माताजी की ढाणी में लगभग 150 घरों में करीब 500 की आबादी रहती है। कई वर्ष पहले ग्राम पंचायत द्वारा ग्रेवल सड़क बनाई गई थी, लेकिन देखरेख के अभाव में वह अब पूरी तरह खराब हो चुकी है और कच्चे रास्ते जैसी स्थिति में नजर आती है। ढाणी में आने-जाने वाले तीनों मुख्य रास्ते वर्षों से कच्चे पड़े हैं। बरसात के दिनों में कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण इन मार्गों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि ढाणी को चारों ओर से घेरे कच्चे रास्ते सालभर परेशानी का कारण बने रहते हैं बड़े वाहन तो दूर, छोटे वाहन भी मिट्टी में धंस जाते हैं और दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर जाते हैं।

राजेश जलन्द्रा ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या माताजी की ढाणी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तक सड़क नहीं होना है। राष्ट्रीय राजमार्ग 311 ढाणी से मात्र 500 मीटर दूरी पर है, लेकिन विद्यालय तक पहुंचने के लिए डामरीकरण सड़क आज तक नहीं बनाई गई। उबड़-खाबड़ और टूटी-फूटी सड़क के कारण विद्यार्थियों को रोजाना जोखिम उठाकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। बरसात में गिरने और चोटिल होने की घटनाएं आम हो जाती हैं।

अभिभावकों ने कहा कि यह क्षेत्र का एकमात्र सरकारी विद्यालय है, जो अब तक पक्की सड़क से नहीं जुड़ पाया है, जिससे बच्चों की शिक्षा पर भी असर पड़ रहा है।विरोध कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 311 से माताजी की ढाणी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तक डामरीकरण सड़क का निर्माण तुरंत शुरू किया जाए और ढाणी के सभी कच्चे रास्तों को स्थायी सड़क से जोड़ा जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

प्रदर्शन में जगदीश प्रसाद कुमावत, विनोद कुमावत, रमेश जलन्द्रा, द्वारका प्रसाद, महिपाल सिंह, मनोज कुमार, मुकेश कुमार सैनी, रोहिताश पंच, बाबूलाल कुमावत, मंगल चंद, पवन कुमार, योगेश, सुभाष चंद्र, बाबूलाल, खेताराम, पप्पूराम, चंद्रकला, सावित्री देवी, गणिता देवी, सुनीता देवी, प्रमिला देवी, बसंती देवी ,उषा चेजारा,नीतू चेजारा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77