[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेहाना रियाज चिश्ती का चूरू पहुंचने पर शहर में हुआ जगह- जगह भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेहाना रियाज चिश्ती का चूरू पहुंचने पर शहर में हुआ जगह- जगह भव्य स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ‌ की सचिव बनने पर पहली बार चूरू पहुंची

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर AICC राष्ट्रीय सचिव व महाराष्ट्र सह-प्रभारी बनने पर प्रथम बार चूरू आगमन पर ‌ रेहाना रियाज चिश्ती का ‌ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में युवा शक्ति ने राजकीय लोहिया महाविद्यालय के आगे स्वागत व अभिनंदन किया।

इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता कपूरिया, एडवोकेट सुरेश कल्ला, अमीन खां, प्रदेश सचिव अनीश खान, मुबारिक भाटी, अमन दाधीच, मौसिम खान, शब्बीर खां, पूर्व पार्षद बाली बाई, मंडल अध्यक्ष नदीम राईन, छात्रनेता सोएब खान, संदीप बरोड़, आलोक खारड़िया, शर्मिला भाकर, एडवोकेट यूनुस खान, आवेश खिलजी, कर्ण सैनी, सुलेमान मनियार सहित सैंकड़ो युवाओं ‌ स्वागत किया। और‌ शहर के सामाजिक संगठनों ‌ द्वारा एवं दक्षिण चूरू विकास समिति के नेतृत्व में प्रबुद्धजनों और युवा साथियों द्वारा सम्मान एवं अभिनन्दन कार्यक्रम रखा गया।

सम्मान समारोह में समिति के अध्यक्ष गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष धनराज न्योल, शीशराम कालेर, सुरेंद्र पेन्सिया, के.पी. गढ़वाल, पवन सैनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में जगह-जगह पर स्वागत किया गया।

Related Articles