[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में महिला के गहने पार, दो महिलाओं ने बातों में लगाकर दिया वारदात को अंजाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में महिला के गहने पार, दो महिलाओं ने बातों में लगाकर दिया वारदात को अंजाम

नीमकाथाना में महिला के गहने पार, दो महिलाओं ने बातों में लगाकर दिया वारदात को अंजाम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : कोतवाली थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी इलाके में एक महिला के गले का हार और कानों की बाली चोरी होने का मामला सामने आया है। दयाल का नांगल निवासी सजना देवी सब्जी खरीदने आई थीं, तभी दो महिलाओं ने बातों में लगाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार, दोनों महिलाएं पहले उससे बातचीत करने लगीं और फिर उसे अपने साथ पास में बैठा लिया। उन्होंने एक बैग में पैसे होने की बात कहकर थोड़ी देर में लौटने का बहाना बनाया और वहां से चली गईं।

कुछ देर बाद सजना देवी ने जब अपना गले का हार और कानों की बाली देखी तो दोनों गायब थीं। घबराई महिला शाहपुरा रोड स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंची और वहां लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध महिलाएं और एक छोटी बच्ची नजर आई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet