[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाबला स्टेशन पर ट्रेन ठहराव, अंडरपास की मांग:ग्रामीण बोले- लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए 35KM दूर जाना पड़ता है; सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

डाबला स्टेशन पर ट्रेन ठहराव, अंडरपास की मांग:ग्रामीण बोले- लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए 35KM दूर जाना पड़ता है; सौंपा ज्ञापन

डाबला स्टेशन पर ट्रेन ठहराव, अंडरपास की मांग:ग्रामीण बोले- लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए 35KM दूर जाना पड़ता है; सौंपा ज्ञापन

पाटन : पाटन क्षेत्र के डाबला रेलवे स्टेशन पर टनकपुर-दोराई ट्रेन (संख्या 15091, 15092) के ठहराव और फुटपाथ अंडरपास के निर्माण की मांग की गई है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

युवा नेता नरेंद्र सैनी ने बताया कि डाबला रेलवे स्टेशन एक बड़े आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है, जहां से रोजाना सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं। हालांकि, लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण यात्रियों को नीमकाथाना या नारनौल जाना पड़ता है, जो डाबला से लगभग 35 किलोमीटर दूर हैं।

ज्ञापन में ये भी बताया गया कि डाबला स्टेशन पर फुटपाथ अंडरपास की सुविधा नहीं है। इस कारण आम जनता को जान जोखिम में डालकर रेल की पटरियां पार करनी पड़ती हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि टनकपुर-दोराई ट्रेन के ठहराव और अंडरपास की मांग को लेकर पहले भी 8 से 10 ज्ञापन दिए जा चुके हैं। हालांकि, इन लगातार मांगों के बावजूद डाबला स्टेशन पर अभी तक ट्रेन का ठहराव शुरू नहीं हुआ है और न ही अंडरपास का निर्माण हुआ है। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77