[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

द्रोणाचार्य एकेडमी के 6 मुक्केबाजों ने जीते पदक:इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में 3 गोल्ड, 1 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

द्रोणाचार्य एकेडमी के 6 मुक्केबाजों ने जीते पदक:इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में 3 गोल्ड, 1 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज शामिल

द्रोणाचार्य एकेडमी के 6 मुक्केबाजों ने जीते पदक:इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में 3 गोल्ड, 1 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज शामिल

सादुलपुर : महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता डीएवी कॉलेज, श्रीगंगानगर में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी, राजगढ़ के छह मुक्केबाजों ने भाग लिया। सभी छह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए, इनमें तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

द्रोणाचार्य अवार्डी एवं चीफ कोच अनूप कुमार बघेला ने बताया कि दानिश पूनिया (70 किग्रा), चंचल (65 किग्रा) और जयकरण (50 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं निशांत (55 किग्रा) ने रजत पदक प्राप्त किया। मुकुल (60 किग्रा) और शुभम (75 किग्रा) ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। संयोग से सभी पदक विजेता खिलाड़ी मोहता महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रताप सिंह राठौड़, प्रो. अरविंद गौड़, प्रो. राजवीर सिंह और मनोज ढाका ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

इसके अलावा चूरू जिला बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष मनोज पूनिया, मुस्ताक अहमद, प्राचार्य राजकुमार, एडवोकेट ओमप्रकाश पूनिया, राजकुमार फगेड़िया, जे.पी. सहारन, कोच रोहित टोकस, प्रदीप सहारन, इस्ताक खान, सोनू सरदारपुरा, राकेश लम्बोर, पवन रेडू, जुगल किशोर, महेंद्र डेला, हनुमान पीटीआई, जगमेंद्र पूनिया और जंगवीर हरपालु सहित कई अन्य लोगों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटीं।

Related Articles