[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हॉस्टल में 10वीं क्लास के स्टूडेंट के साथ मारपीट:काफी दिनों से परेशान कर रहे थे लड़के, पिता सीकर आए तो पूरे मामले का पता चला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हॉस्टल में 10वीं क्लास के स्टूडेंट के साथ मारपीट:काफी दिनों से परेशान कर रहे थे लड़के, पिता सीकर आए तो पूरे मामले का पता चला

हॉस्टल में 10वीं क्लास के स्टूडेंट के साथ मारपीट:काफी दिनों से परेशान कर रहे थे लड़के, पिता सीकर आए तो पूरे मामले का पता चला

सीकर : सीकर की प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में दसवीं कक्षा के स्टूडेंट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हॉस्टल के ही कई लड़के उसे परेशान कर रहे थे। मौका पाकर उन्होंने दसवीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट की। जब छात्र के पिता सीकर आए तो उन्हें पूरे मामले का पता चला। उन्होंने सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

इस संबंध में दसवीं कक्षा के स्टूडेंट के पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया कि उनका बेटा सीकर के हॉस्टल में रहता है। उनके लड़के को पिछले कई दिनों से चार-पांच लड़के परेशान कर रहे थे। जाति सूचक गालियां भी निकालते थे। इसकी सूचना उसने हॉस्टल वार्डन को भी दी। लेकिन कोई भी एक्शन नहीं लिया गया।

वार्डन हॉस्पिटल लेकर पहुंचा

7 नवंबर को जब हॉस्टल के बाकी बच्चे नीचे थे, तब लड़के दसवीं कक्षा के स्टूडेंट को धोखे से रूम में बुलाकर ले गए। वहां पर करीब आधा दर्जन लड़कों ने स्टूडेंट के साथ मारपीट की। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी है। हॉस्टल का वार्डन जब 10वीं कक्षा के स्टूडेंट को हॉस्पिटल लेकर गया तो उसने इसकी सूचना स्टूडेंट के पिता को दी। उसने कहा कि हम आपके बच्चे को अस्पताल लेकर आए हैं तो आप पेमेंट डाल दो।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जब स्टूडेंट के पिता ने पूछा कि कैसे लगी तो वार्डन ने बात छिपाई। इसके बाद जब 8 नवम्बर को जब स्टूडेंट के पिता सीकर आए तो हॉस्टल में रहने वाले कई लड़कों ने बताया- उनके बेटे के साथ मारपीट हुई। जब पिता ने अपने बेटे से पूछा तो उसने कहा कि उसे सर ने मना किया कि घर पर मत बताना वरना तुझे स्कूल और हॉस्टल से रेस्टीगेट कर देंगे। इसलिए वह डर गया। उद्योग नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77