[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेजाजी बोर्ड शुरू करने की मांग पर महिलाओं का प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तेजाजी बोर्ड शुरू करने की मांग पर महिलाओं का प्रदर्शन

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने झुंझुनूं में जताया रोष, कहा—सरकार बोर्ड का संचालन करे और दे विशेष बजट

झुंझुनूं  : राजस्थान सरकार द्वारा गठित तेजाजी बोर्ड के संचालन में देरी को लेकर राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने रविवार को झुंझुनूं शहर में मंडावा मोड़ के पास प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष चौधरी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में महिलाओं ने सरकार से बोर्ड को जल्द शुरू करने और जाट समाज के उत्थान के लिए विशेष बजट जारी करने की मांग की।

“2023 में बना बोर्ड, लेकिन अब तक नहीं हुआ संचालन”

महिला मोर्चा की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुभिता पूनियां ने बताया कि राजस्थान सरकार ने वर्ष 2023 में जाट समाज के उत्थान के उद्देश्य से तेजाजी बोर्ड का गठन किया था। लेकिन गठन के दो साल बाद भी इसका संचालन शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

“बोर्ड को मिले विशेष बजट और अधिकार”

महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शरबती कस्वां, महासचिव रितू गढ़वाल एवं सचिव विमला नूनियां ने कहा कि सरकार को तेजाजी बोर्ड को केवल कागजों में नहीं, बल्कि वास्तविकता में लागू करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि बोर्ड के संचालन के लिए विशेष बजट आवंटित किया जाए और जाट समाज के उत्थान से जुड़े विकास कार्यों को तेज किया जाए।

प्रदर्शन में शामिल रही बड़ी संख्या में महिलाएं

प्रदर्शन में अनिला राहड़, शारदा देवी, सरोज बिजारणियां, मंजू देवी, मुकेश देवी, मनिषा, विमला खीचड़, प्रीति व मुकेश पूनियां सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने एक सुर में सरकार से तेजाजी बोर्ड को शीघ्र प्रभाव से सुचारू रूप से शुरू करने की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77