[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा-सोनीपत : सोनीपत में नमाज अदा कर रहे लोगों पर भीड़ का हमला; हिरासत में लिए गए 16 आरोपी, जांच जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
BREAKINGक्राइमटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

हरियाणा-सोनीपत : सोनीपत में नमाज अदा कर रहे लोगों पर भीड़ का हमला; हिरासत में लिए गए 16 आरोपी, जांच जारी

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के संदल कलां गांव में रविवार को करीब 20 लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर एक मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला किया।

हरियाणा-सोनीपत : हरियाणा में सोनीपत के गांव सांदल कलां में रात को नमाज पढ़ने के दौरान हिंसा हो गई। डंडे, तलवार व चाकू लेकर पहुंचे करीब 25 युवकों ने नमाज पढ़ रहे मुस्लिमों पर हमला बोल दिया। उनकी जमकर पिटाई की। जिसमें करीब 10 मुस्लिम घायल हुए हैं। उन्हें सोनीपत और खानपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उनका आरोप है कि हमलावरों ने बच्चों और महिलाओं को भी नहीं बख्शा। उनके साथ भी मारपीट की गई। हमलावर उनके नमाज पढ़ने से गुस्से में थे। इस झड़प के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से शांति की अपील कर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

सोनीपत में गली में हाथों में डंडे और लाठियां लेकर खड़े युवा।
सोनीपत में गली में हाथों में डंडे और लाठियां लेकर खड़े युवा।

कोई झगड़ा नहीं, नमाज पढ़ने की खुन्नस निकाली
सलीम खान ने बताया कि हम नमाज पढ़ रहे थे। तभी 20-25 लड़के आए। जिनमें एक को बिट्‌टा कह रहे थे। हमारा उनसे कोई झगड़ा नहीं है। उनकी खुन्नस थी कि हम नमाज क्यों पढ़ रहे हैं।

नमाज पढ़ते वक्त डंडे मारे
मुहम्मद सलीम ने कहा कि रात 9 बजे नमाज पढ़ रहे थे। तभी हमला हुआ। हमें नहीं पता कि क्यों मारपीट की। उन्होंने हमें डंडे मारे। उन्होंने चाकू और हॉकी भी ला रखे थे। बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा चोटें लगी हैं।

किसी तरह का माहौल खराब न हो इसके लिए पुलिस की तैनाती की गई है।
किसी तरह का माहौल खराब न हो इसके लिए पुलिस की तैनाती की गई है।

हमें गालियां दे रहे थे
तोशीना ने बताया कि वह हमें गाली दे रहे थे। नमाज पढ़ने से रोक रहे थे। रजिया ने बताया कि गांव में एक कमरे जितनी मस्जिद है। जहां पुरुष नमाज पढ़ रहे थे। इसी दौरान हमला किया गया। इस घटना में करीब 10-15 लोगों को चोटें आई हैं।

देखिए हमले से जुड़ी तस्वीरें…

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin