[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में श्रमिक को कार ने मारी टक्कर:इलाज के दौरान तोड़ा दम, काम से घर लौट रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में श्रमिक को कार ने मारी टक्कर:इलाज के दौरान तोड़ा दम, काम से घर लौट रहा था

रींगस में श्रमिक को कार ने मारी टक्कर:इलाज के दौरान तोड़ा दम, काम से घर लौट रहा था

रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर बावड़ी गांव के स्टैंड के पास एक सड़क हादसे में घायल हुए श्रमिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार शाम को शव का राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान ठीकरिया निवासी श्रवण मीणा पुत्र बंशीधर मीणा के रूप में हुई है। श्रवण गुरुवार रात को मंडा खाटूश्यामजी से मजदूरी कर अपने घर ठीकरिया पैदल लौट रहा था। इसी दौरान सीकर से रींगस की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर से श्रवण गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे तुरंत रींगस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह एसएमएस अस्पताल जयपुर में इलाज के दौरान श्रवण की मौत हो गई। पुलिस ने राजकीय उप जिला अस्पताल रींगस में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक श्रवण अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।

Related Articles