[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में किडनैपिंग व मर्डर की कोशिश आरोपी गिरफ्तार:CCTV से पकड़ा गया, आरोपियों ने घर लौट रहे व्यक्ति से गाड़ी में डालकर मारपीट की थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में किडनैपिंग व मर्डर की कोशिश आरोपी गिरफ्तार:CCTV से पकड़ा गया, आरोपियों ने घर लौट रहे व्यक्ति से गाड़ी में डालकर मारपीट की थी

सीकर में किडनैपिंग व मर्डर की कोशिश आरोपी गिरफ्तार:CCTV से पकड़ा गया, आरोपियों ने घर लौट रहे व्यक्ति से गाड़ी में डालकर मारपीट की थी

सीकर : सीकर में किडनैपिंग व हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को गाड़ी में डालकर पहले किडनैप किया। फिर जमकर मारपीट करते हुए पैर तोड़ दिए थे। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पिछले साल की थी मारपीट और किडनैपिंग की वारदात

सीकर जिले के खूड़ गामनव निवासी सुखाराम जाट ने 13 सितंबर 2024 को मारपीट और किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया कि वह 12 सितंबर 2024 को सीकर में काम करके रोडवेज बस से वापस गांव लौटा था। बस से उतरने के बाद पैदल राजपुरा गांव जा रहा था। तभी रास्ते में 1 कार, 1 जीप और 1 बाइक पर सवार होकर आए बदमाश गाड़ी में परिवादी को डालकर ले गए। आरोपियों ने परिवादी के साथ अर्जुनपुरा गांव में मारपीट की और दोनों पैर तोड़ दिए थे।

लोसल पुलिस थाने के थानाधिकारी सरदारमल चौधरी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के प्रयास और किडनैपिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

मोबाइल लोकेशन​​​​​-CCTV फुटेज के आधार पर पकड़े गए बदमाश

जिला‌ पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। लोसल थाना पुलिस ने किडनैपिंग व मारपीट के आरोपी जीणमाता थाना इलाके के अर्जुनपुरा निवासी गिरधारी कुमावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। इस मामले में 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में थानाधिकारी सरदारमल चौधरी, कांस्टेबल रामू राम, कांस्टेबल शिव भगवान और कांस्टेबल महेंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22