रानौली में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान:पलसाना, गौरियां में चिकित्सा विभाग ने घी, मावा सहित खाद्य पदार्थों के नमूने जुटाए
रानौली में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान:पलसाना, गौरियां में चिकित्सा विभाग ने घी, मावा सहित खाद्य पदार्थों के नमूने जुटाए
सीकर : सीकर के पलसाना में चिकित्सा विभाग ने शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई की है। विभाग ने पलसाना और गौरियां क्षेत्र से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सात नमूने लिए हैं। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया के निर्देश पर की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया, महमूद अली और नंदराम मीणा ने यह सैम्पलिंग की।
टीम ने पलसाना स्थित श्री श्याम मावा भंडार से दूध और मावा, श्री बालाजी दूध डेयरी से घी और अचार के नमूने लिए। गौरियां के सीताराम रेस्टोरेंट से मावा पेड़ा, मावा और बेसन बूंदी लड्डू के सैम्पल भी जुटाए गए। शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए, टीम ने खाद्य व्यापारियों को शुद्ध और स्वच्छ खाद्य पदार्थ बेचने तथा मांग के अनुसार खाद्य सामग्री का निर्माण करने के लिए निर्देशित किया।
सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। सभी लिए गए नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034623

