[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मूंडरु में 105 साल पुराना स्कूल भवन ध्वस्त:शहीद भैरूराम राजकीय स्कूल का जर्जर भवन गिराया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मूंडरु में 105 साल पुराना स्कूल भवन ध्वस्त:शहीद भैरूराम राजकीय स्कूल का जर्जर भवन गिराया गया

मूंडरु में 105 साल पुराना स्कूल भवन ध्वस्त:शहीद भैरूराम राजकीय स्कूल का जर्जर भवन गिराया गया

मूंडरू : मूंडरू कस्बे में स्थित शहीद भैरूराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 105 साल से अधिक पुराने मूल भवन को ध्वस्त कर दिया गया है। यह भवन पूरी तरह अनुपयोगी और जीर्णशीर्ण हो चुका था, जिससे किसी भी समय हादसे का खतरा बना हुआ था।

मूंडरू का पहला स्कूल था

कार्यालय शिक्षा विभाग बीकानेर के आदेश पर इस भवन को जमींदोज किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, यह भवन आजादी से पहले का बना हुआ था और मूंडरू में खुलने वाला पहला स्कूल था। इसका निर्माण ग्रामीणों के जनसहयोग से दो मंजिला इमारत के रूप में किया गया था।

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दुर्गासहाय गुप्ता (85 वर्षीय) ने बताया कि यह आसपास के दर्जनों गांवों के विद्यार्थियों के लिए एकमात्र शिक्षण संस्थान था। इसी भवन में शिक्षा ग्रहण कर कई छात्र आरएएस, आईएएस, इंजीनियर और डॉक्टर बने हैं। उन्होंने स्वयं भी यहीं पढ़ाई की थी।

ग्रामीणों ने इस भवन को गांव में शिक्षा की पहली निशानी बताया और इसके ध्वस्त होने पर दुख व्यक्त किया। हालांकि, भवन की अत्यधिक जर्जर स्थिति को देखते हुए इसे गिराना आवश्यक हो गया था ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Related Articles