[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धर्मपाल गांधी की नई पुस्तक ‘इन्कलाब’ जल्द होगी प्रकाशित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

धर्मपाल गांधी की नई पुस्तक ‘इन्कलाब’ जल्द होगी प्रकाशित

धर्मपाल गांधी की नई पुस्तक ‘इन्कलाब’ जल्द होगी प्रकाशित

सूरजगढ़ : राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष और लेखक धर्मपाल गांधी की आगामी पुस्तक का शीर्षक ‘इन्कलाब’ होगा। इस पुस्तक में भारत की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथाएं शामिल होंगी।

लेखक धर्मपाल गांधी लंबे समय से स्वतंत्रता संग्राम पर शोध कर रहे हैं और इससे पूर्व उनकी पुस्तकें – हिंद की क्रांतिकारी बेटियां, आजादी के दीवाने, क्रांति का आगाज और आजादी की राहों में प्रकाशित हो चुकी हैं। इन सभी पुस्तकों को वर्तमान अंकुर प्रकाशन, नोएडा ने प्रकाशित किया था और वे अमेजॉन पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

गांधी ने बताया कि “नई पुस्तक ‘इन्कलाब’ में स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों, महिला सेनानियों और पंजाब के हुसैनीवाला शहीद स्मारक तथा जलियांवाला बाग से जुड़ा मेरा अनुभव भी शामिल रहेगा।” पुस्तक का संपादन अंजू गांधी द्वारा किया जाएगा।

लेखक ने कहा कि उनकी लेखनी का उद्देश्य उन अज्ञात वीरों को इतिहास के पन्नों पर स्थान दिलाना है, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। ‘इन्कलाब’ पुस्तक शीघ्र ही वर्तमान अंकुर प्रकाशन, नोएडा से प्रकाशित होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77