रतनगढ़ में 38 साल बाद ट्रस्ट को मिला कब्जा:जुगलदास गनेडीवाल ट्रस्ट संपत्ति विवाद सुलझा, दुकानें खाली कराई गईं
रतनगढ़ में 38 साल बाद ट्रस्ट को मिला कब्जा:जुगलदास गनेडीवाल ट्रस्ट संपत्ति विवाद सुलझा, दुकानें खाली कराई गईं
रतनगढ़ : रतनगढ़ में जुगलदास गनेडीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट को 38 साल के लंबे कानूनी संघर्ष के बाद अपनी संपत्ति का पूर्ण कब्जा मिल गया है। यह संपत्ति शहर में अशोक स्तंभ के पास स्थित है। गुरुवार की शाम को यह कार्रवाई पूरी हुई। ट्रस्ट की ओर से पैरवी करने वाले एडवोकेट घनश्याम चंद्र सोनी और मुरलीधर सोनी ने बताया कि यह भूमि श्रीराम पाठ्य ग्रंथकार समिति और 75 क्लब ने सामाजिक कार्यों के लिए मांगी थी।
संपत्ति खाली कराने के लिए 1988 में न्यायालय में प्रकरण दायर किया गया था। यह मामला 38 सालों तक विचाराधीन रहा, जिसके दौरान कई बार उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय तक आदेश पारित हुए। गुरुवार को इस संपत्ति पर बनी सभी दुकानें खाली कराई गईं और ट्रस्ट को इसका पूर्ण कब्जा सौंप दिया गया। संपत्ति का कब्जा ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी हनुमानप्रसाद को दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1930481

