[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भाजपा का विशेष अभियान: मतदाता सूची अपडेट को लेकर चूरू में कार्यशाला आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भाजपा का विशेष अभियान: मतदाता सूची अपडेट को लेकर चूरू में कार्यशाला आयोजित

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प - हर पात्र नागरिक को मिलेगा मताधिकार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत शुक्रवार को चूरू विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर आयोजित हुई।

कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि निर्वाचन आयोग की यह पहल लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी एसआईआर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हों।

उन्होंने कहा कि एसआईआर से मतदाता सूची का शुद्धिकरण होगा। जिन लोगों के नाम दो जगह दर्ज हैं या जिनका निधन हो चुका है, उनके नाम हटाने से मतदान प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी। सहारण ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे इस कार्यक्रम को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि इसका उद्देश्य हर भारतीय को मताधिकार सुनिश्चित करना है।

जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम नया नहीं है – इससे पहले भी देश के कई राज्यों में इसे सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है। बिहार में भी आयोग ने इसे प्रभावी ढंग से पूरा किया था। उन्होंने कहा कि बीएलओ प्रत्येक घर पर तीन बार जाकर सत्यापन करेंगे, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटे नहीं।

शर्मा ने कहा कि “यह सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्य है। हर कार्यकर्ता को इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।”

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, वरिष्ठ नेता फतेहचंद सेती, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, सत्तार खान, महेन्द्र न्यौल, विमला गढ़वाल, सुरेश सारस्वत, राकेश तालणिया, विजय कस्वां, निर्मल सैन, सोयब खान, नारायण बेनीवाल, रवि आर्य सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई, जबकि समापन जन गण मन के साथ किया गया। संचालन जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया ने किया।

Related Articles