[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर समिति सूरजगढ़ को भामाशाह ने दिया एक प्रोजेक्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

अंबेडकर समिति सूरजगढ़ को भामाशाह ने दिया एक प्रोजेक्टर

अंबेडकर समिति सूरजगढ़ को भामाशाह ने दिया एक प्रोजेक्टर

सूरजगढ़ : दानदाता महेंद्र कटारिया पुत्र स्वर्गीय चिरंजीलाल कटारिया (नागदा) ने डॉ.भीमराव अंबेडकर समिति सूरजगढ़ के उपयोग हेतु एक प्रोजेक्टर भेंट किया है। समिति के संयुक्त सचिव ओमप्रकाश सेवदा ने बताया कि अंबेकर समिति रजिस्टर्ड सामाजिक स्वयंसेवी संस्था है जो एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटीज समाज के चहुमुखी विकास के लिए शिक्षा, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, पाखंड, अंधविश्वास, रूढ़िवादिता, अस्पृश्यता, दहेज, बाल विवाह, समानता, सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा, स्वरोजगार, परित्यक्ताओं सहित सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती है।

समिति के कार्य और उद्देश्यों की पूर्ति में आवश्यक प्रोजेक्टर के लिए पिछले कुछ दिनों पहले ही एनआरआई महेंद्र कटारिया के सामने समिति को एक प्रोजेक्टर भेंट करने का प्रस्ताव रखा था। उसी वादे को निभाते हुए समिति के उपयोग हेतु आज इटली प्रवासी भामाशाह महेंद्र कटारिया ने सचिव राधेश्याम चिरानिया, कार्यक्रम प्रभारी सज्जन कटारिया तथा संयुक्त सचिव ओमप्रकाश सेवदा को प्रोजेक्टर भेंट कर दिया है। समिति संरक्षक मोतीलाल डिग्रवाल,रतनलाल चेतीवाल, गुलझारीलाल चावला सहित समिति कार्यकारिणी ने प्रसन्नता व्यक्त की है वहीं समिति पदाधिकारियों ने दानदाता को बधाई एवं धन्यवाद पत्र प्रेषित किया है।

Related Articles