[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई : माइंस विभाग जयपुर टीम ने झुंझुनूं में 13 डंपर जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई : माइंस विभाग जयपुर टीम ने झुंझुनूं में 13 डंपर जब्त

नीमकाथाना व खेतड़ी क्षेत्र में आधी रात की छापेमारी, आयरन ओर खनन की भी जांच शुरू

जयपुर/झुंझुनूं : माइंस विभाग की जयपुर टीम ने झुंझुनूं जिले के नीम का थाना और खेतड़ी क्षेत्र में देर रात अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मैसेनरी स्टोन का अवैध परिवहन करते 13 डंपर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई विभाग द्वारा गोपनीय रूप से गठित विशेष टीम ने की, जिसमें बाहर के अधिकारियों को शामिल किया गया था। दल का नेतृत्व अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर एन.एस. शक्तावत और विजिलेंस अधिकारी प्रताप मीणा ने किया।

टीम ने नीम का थाना के रेला इलाके में आधी रात को पेट्रोलिंग के दौरान 13 डंपर जब्त कर उन्हें पावटा थाने में सुपुर्द किया। साथ ही, कालाकोटा क्षेत्र में मैसेनरी स्टोन के नाम पर आयरन ओर के अवैध खनन की संभावनाओं को भी जांच के दायरे में लिया गया है। इससे पहले टीम ने खेतड़ी के मेहरा एरिया, जमालपुरा, ट्योंडा, रामकुंवरपुरा और सिहोद सहित कई स्थानों पर भी पेट्रोलिंग की।

अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अवैध खनन गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रमुख सचिव माइंस टी. रविकान्त ने समय-समय पर अन्य जिलों के अधिकारियों को शामिल कर औचक कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल दिया है। निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा ने भी विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के लिए अलग-अलग दलों का गठन किया है।

कार्रवाई दल में दो एसएमई, एक एमई, दो एएमई, नौ फोरमैन और 21 होमगार्ड शामिल थे। दल में खनि अभियंता अलवर मनोज शर्मा, सहायक खनि अभियंता दौसा एल.सी. मीणा, जयपुर के सुभाष डांगी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Related Articles