पड़ोसियों ने घर और दुकान में घुसकर किया हमला:तोड़फोड़ भी की, महिला के गहने लूटने का भी आरोप
पड़ोसियों ने घर और दुकान में घुसकर किया हमला:तोड़फोड़ भी की, महिला के गहने लूटने का भी आरोप
झुंझुनूं : झुंझुनूं में शहर के वारिसपुरा रोड स्थित संतोष नगर इलाके में मंगलवार शाम एक परिवार पर जानलेवा हमला, लूटपाट और मारपीट की वारदात सामने आई है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 4 लोगों ने नरेश कुमार लाटा की दुकान और घर में घुसकर परिवार पर हमला किया और तोड़फोड़ की। इस दौरान आरोपियों ने महिला के सोने के गहने भी लूट लिए। पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट—लूटपाट का एक वीडियो भी सामने आया है।
दुकान और घर में घुसकर की तोड़फोड़ और मारपीट
शहर के वार्ड नंबर 16, संतोष नगर निवासी नरेश कुमार लाटा (50) की वहीं पर दुकान और आवास दोनों हैं। नरेश कुमार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार 4 नवंबर की शाम करीब 6 बजे उनके पड़ोसी माया देवी, धनराज माच्छलपुरिया और 2 अन्य व्यक्ति अचानक उनकी दुकान में घुस आए। आरोपियों ने वहां मौजूद नरेश कुमार, उनकी पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने दुकान में रखे सामान की तोड़फोड़ की, गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जब नरेश कुमार की पत्नी बीच-बचाव के लिए आगे आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और उनके शरीर पर पहने सोने के गहने तोड़कर लूट लिए।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
पीड़ित नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि पूरी घटना उनके घर और दुकान में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आरोपी पड़ोसी दुकान में घुसते, परिवार पर हमला करते और सामान तोड़ते स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जाते-जाते भी उन्हें फिर से जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048807


