[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी SHO से हाथापाई का आरोप:आठ लोगों पर राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी SHO से हाथापाई का आरोप:आठ लोगों पर राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज

उदयपुरवाटी SHO से हाथापाई का आरोप:आठ लोगों पर राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज

उदयपुरवाटी : झुंझुनू स्टेट हाईवे पर धोलाखेड़ा स्टैंड के पास झाडू वाला की तन में बुधवार रात उदयपुरवाटी पुलिस के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी कस्तूर वर्मा ने इस संबंध में आठ लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने और हाथापाई करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

दो पक्षों में था विवाद, पुलिस के पास आया था फोन

थाना प्रभारी कस्तूर वर्मा के अनुसार, इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कुछ समय से तनाव चल रहा था। दोनों पक्षों ने उदयपुरवाटी थाने में क्रॉस मुकदमे दर्ज कराए थे। बुधवार रात एक पक्ष ने 112 पर कॉल कर सूचना दी कि दूसरा पक्ष जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अपने ड्यूटी अधिकारी और जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक डीआई गाड़ी खड़ी थी। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी के बारे में पूछताछ की तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस दूसरे पक्ष से मिली हुई है और उनका कब्जा हटवाने आई है।

विरोध के बाद वापस लौटी पुलिस

ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण पुलिस टीम को वापस उदयपुरवाटी लौटना पड़ा। थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद गोठड़ा और गुढ़ागौड़जी थाना प्रभारी अतिरिक्त दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक बदमाशी करने वाले लोग फरार हो चुके थे।

पुलिस ने मौके पर मौजूद मोतीलाल मेघवाल को हिरासत में लेकर उदयपुरवाटी थाने ले आई और उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कस्तूर वर्मा ने मोतीलाल, पिंटू, सचिन, रतन खाखिल, मीरा, केशर देवी (पत्नी महेंद्र मेघवाल), केशरदेवी (पत्नी शिवपाल) और रघुनाथपुरा सरपंच संजय नेहरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77