[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख:शादी का भात का सामान भी जला, 29 अक्टूबर को छोटी बहन की बेटी की शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

घर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख:शादी का भात का सामान भी जला, 29 अक्टूबर को छोटी बहन की बेटी की शादी

घर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख:शादी का भात का सामान भी जला, 29 अक्टूबर को छोटी बहन की बेटी की शादी

सादुलपुर : सादुलपुर के वार्ड नंबर 36 में मंगलवार देर शाम रुलिराम पुत्र भादर राम के घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। घर के एक कमरे से अचानक धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

रुलिराम ने बताया कि उनकी छोटी बहन की बेटी की शादी 29 अक्टूबर को भिवानी में होनी है। शादी के भात का सामान, जिसमें नए कपड़े, कंबल, चादर, टीवी और बेड सहित अन्य वस्तुएं शामिल थीं, घर में रखा हुआ था। आग लगने से यह सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22