[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क शिविर:6 नवंबर को होगा आयोजन, सहायक उपकरण वितरित होंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क शिविर:6 नवंबर को होगा आयोजन, सहायक उपकरण वितरित होंगे

बुहाना में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क शिविर:6 नवंबर को होगा आयोजन, सहायक उपकरण वितरित होंगे

बुहाना : बुहाना में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 6 नवंबर को किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी आशीष दहिया ने बताया कि शिविर में योग्य दिव्यांग जन मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक लाभार्थियों को यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र या पेंशन पीपीओ जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

दहिया ने बताया कि 60 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र दिव्यांगजनों का चयन मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग बच्चों के लिए सीपी चेयर तथा दृष्टिबाधित लाभार्थियों के लिए स्मार्ट फोन और स्मार्ट केन (सेंसर युक्त छड़ी) हेतु भी पंजीकरण किया जाएगा।

वयो-श्री योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे वरिष्ठ नागरिकों को कमर बेल्ट, हाथ-पैर के पट्टे, कमोड विद व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, सिटिंग व वॉकिंग स्टिक जैसे उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को अधिक सहज और आत्मनिर्भर बनाना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62