[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

80 हजार की नकदी समेत लाखों के गहने उड़ाए:तीन घंटे तक शादी में गया हुआ था परिवार, वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

80 हजार की नकदी समेत लाखों के गहने उड़ाए:तीन घंटे तक शादी में गया हुआ था परिवार, वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले

80 हजार की नकदी समेत लाखों के गहने उड़ाए:तीन घंटे तक शादी में गया हुआ था परिवार, वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में केवल तीन घंटे बंद रहे मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। मकान का ताला तोड़कर करीब 80 हजार रुपए की नकदी समेत करीब 3.15 लाख रुपए के जेवरात लेकर चोर भाग गए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, परिवार अपने बड़े भाई के यहां शादी समारोह में गए हुए थे। पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब परिवार वापस घर लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ देख होश उड़ गए। घटना सोमवार को शास्त्री नगर के झीगर बड़ी गांव की है। मंगलवार को पीड़ित मकान मालिक ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।

चोरो ने अलमारी में रखे नगदी और जेवरात चोरी कर लिए।
चोरो ने अलमारी में रखे नगदी और जेवरात चोरी कर लिए।

सोमवार रात को घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा मिला

मकान मालिक श्रवण कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई के बेटे की शादी का प्रोग्राम था। इसलिए, सोमवार को करीब 7 बजे पूरे परिवार के साथ बड़े भाई के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए चले गए। रात को करीब साढ़े 10 बजे घर वापस लौटे तो वहां मकान के ताले टूटे हुए मिले।

महज 3 घंटे में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
महज 3 घंटे में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

करीब 80 हजार की नकदी और 3.15 लाख के जेवरात गायब मिले

जब हम लोग अंदर गए तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला। अलमारी में से करीब 80 हजार रुपए और 3.15 लाख रुपए के जेवरात भी गायब मिले। परिवार ने जब आसपास देखा तो मिट्टी पर किसी के फुटप्रिंट मिले हैं। अब सदर थाना पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62