फतेहपुर में मकान से दो लाख नकदी और गहने चोरी:खेत पर गया हुआ था परिवार, वापस लौटा तो अलमारी खुली मिली
फतेहपुर में मकान से दो लाख नकदी और गहने चोरी:खेत पर गया हुआ था परिवार, वापस लौटा तो अलमारी खुली मिली
फतेहपुर : फतेहपुर के मांडव रोड स्थित एक मकान में रविवार दोपहर चोरी की घटना हुई। चोरों ने घर से लाखों रुपए के गहने और दो लाख की नकदी चुरा ली। घर के मालिक बाबूलाल ने बताया- वो अपने माता-पिता के साथ खेत गए हुए थे। उनकी 90 वर्षीय नानी बरामदे में सो रही थीं। जब वे शाम 7 बजे खेत से लौटे, तो उन्होंने अपने बेडरूम का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाने पर अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी गायब थे।
उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रात 9 बजे पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। परिजनों ने बताया कि बाबूलाल की शादी एक साल पहले हुई थी। उनकी पत्नी 15 दिन पहले अपने मायके गई हुई थीं। ऐसे में शादी में मिले और बनवाए गए लगभग सभी गहने अलमारी में ही रखे हुए थे, जिन्हें चोरों ने निशाना बनाया।
चोरी हुए सामान में दो सोने की चेन, एक सोने का लॉकेट, एक ब्रेसलेट, चार सोने की अंगूठी, एक सोने की लेडीज अंगूठी, एक चांदी का सिक्का, एक चांदी की पाजेब, एक पाजेब की जोड़ी, दो कानों के झुमके, एक सोने की नथ और दो लाख रुपए नकद शामिल हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1930379

