आर ए एस बंसीधर योगी हुए बहाल
आर ए एस बंसीधर योगी हुए बहाल
खेतड़ी : खेतड़ी में लंबे समय से निलंबन की स्थिति में चल रहे खेतड़ी के पूर्व एसडीएम बंसीधर योगी को कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने बहाल कर दिया है।
बंशीधर योगी द्वारा उच्च न्यायालय में अधिवक्ता सुधीर यादव के माध्यम से अभ्यावेदन प्रस्तुत कर उन्हें निलम्बन से बहाल करने का निवेदन किया था। उक्त अभ्यावेदन का परीक्षण किये जाने पर प्रकरण में ब्यूरो द्वारा योगी के विरूद्ध सक्षम न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर दिये जाने से वर्तमान में साक्ष्यों एवं दस्तावेजों को प्रभावित करने की स्थिति दर्शित नहीं है।
जिस पर राज्य सरकार राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 (5) में वर्णित प्रावधान एवं कार्मिक विभाग के परिपत्र 22.03.2023 को दृष्टिगत रखते हुए बंशीधर योगी, आर.ए.एस., तत्कालीन उपखण्ड अधिकारी, खेतड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबन से बहाल करने के आदेश जारी कर दिए। बंसीधर योगी पर कुछ माह पूर्व एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने रिश्वत मामले में कार्रवाई की थी, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। योगी को बहाली पर समाजसेवी रमेश पांडे सहित अनेक लोगों ने खुशी जताई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033897


