[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान में आंवला नवमी पर महिलाओं ने किया आंवला वृक्ष का पूजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान में आंवला नवमी पर महिलाओं ने किया आंवला वृक्ष का पूजन

मानोता जाटान में आंवला नवमी पर महिलाओं ने किया आंवला वृक्ष का पूजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : मानोता जाटान गांव में शुक्रवार को आंवला नवमी का पारंपरिक पर्व महिलाओं द्वारा धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाएँ व्रत-पूजन की तैयारियों में जुटीं और गांव के प्रमुख स्थलों पर स्थित आंवला वृक्षों के नीचे एकत्रित होकर पूजा-अर्चना की।महिलाओं ने रोली, चंदन, मौली, दीपक और आंवला फल अर्पित कर वृक्ष की परिक्रमा की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और सौभाग्य की कामना की। सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर श्रद्धापूर्वक भागीदारी निभाई।

पूजन के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से व्रत कथा सुनी और भजन-कीर्तन करते हुए इस पर्व की धार्मिक मान्यताओं का स्मरण किया। प्रसाद वितरण के दौरान भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।पंडितों ने बताया कि कार्तिक मास में मनाई जाने वाली आंवला नवमी पर आंवले की पूजा और सेवन से आरोग्य व सौभाग्य प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार आंवला भगवान विष्णु का प्रिय फल है।इस अवसर पर कौशल्या देवी, ओमी देवी, सुमन देवी, रेणु देवी, सुमन स्वामी, भतेरी देवी, शारदा देवी, सम्पति देवी, निबो देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं। महिलाओं ने कहा कि ऐसे पर्व हमारी संस्कृति को जीवंत रखने का माध्यम हैं, इसलिए नई पीढ़ी को भी इन परंपराओं से जोड़ा जाना आवश्यक है।गांव में पूरे दिन धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहा तथा महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को सम्पन्न किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77