[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में सरदार पटेल की जयंती पर एकता का संदेश:पोस्टर और वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिराना में सरदार पटेल की जयंती पर एकता का संदेश:पोस्टर और वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई

चिराना में सरदार पटेल की जयंती पर एकता का संदेश:पोस्टर और वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई

 चिराना : चिराना के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बागोरिया की ढाणी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधानाचार्य आशा टांक ने की। इस अवसर पर स्कूल में विद्यार्थियों के लिए रंगोली, पोस्टर और वाद-विवाद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

सरदार पटेल की जयंती पर एकता का संदेश दिया।
सरदार पटेल की जयंती पर एकता का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य आशा टांक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल के योगदान पर बात की। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने राजस्थान की सभी रियासतों का एकीकरण कर पूरे भारत को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अन्य अध्यापकों ने भी बच्चों को सरदार पटेल के जीवन परिचय और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान टीचर हनुमान प्रसाद सैनी, अध्यापिका कांता, राजेश चेजारा, अमित कुमार, केदार मल गुर्जर, राजेंद्र प्रसाद स्वामी, मुकेश कुमार मीणा, बीरबल सैनी, जितेंद्र कल्याण और चंदगीराम सहित समस्त स्कूल स्टाफ और सभी स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22