[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में लपका गिरोह के 19 संदिग्ध गिरफ्तार:श्रद्धालुओं को गेस्ट हाउस के नाम पर भ्रमित कर रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में लपका गिरोह के 19 संदिग्ध गिरफ्तार:श्रद्धालुओं को गेस्ट हाउस के नाम पर भ्रमित कर रहे थे

खाटूश्यामजी में लपका गिरोह के 19 संदिग्ध गिरफ्तार:श्रद्धालुओं को गेस्ट हाउस के नाम पर भ्रमित कर रहे थे

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ उपखंड के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के जन्मोत्सव से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में ‘लपका गिरोह’ के 19 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी बाबा श्याम के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे थे। थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी श्रद्धालुओं को गेस्ट हाउस और होटल में ठहराने के नाम पर भ्रमित कर रहे थे। वे रास्ते अवरुद्ध कर अव्यवस्था भी फैला रहे थे। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई कर सभी को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में महिपाल यादव, अमित ठेहट, महेंद्र गुर्जर, महिपाल गुर्जर, राकेश गुर्जर, नवल सिंह, अमन, मोहम्मद साहिल, योगेश कुमार कुमावत, मनीष कुमार जाट, हर्षित जाट, सुमित बनिया, दीपक वर्मा, मनीष वर्मा, दीपक वाल्मीकि, कमल पारीक, अशोक शर्मा, शक्ति सिंह और विकास कुमार जाट शामिल हैं।

इस कार्रवाई को थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में एएसआई राजेंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल श्रवण कुमार, कॉन्स्टेबल राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, महेश कुमार और दिनेश कुमार की टीम ने अंजाम दिया। थानाधिकारी ने बताया कि बाबा श्याम के पाटोत्सव के दौरान ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही, अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है ताकि मेले के दौरान रास्ते अवरुद्ध न हों और व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62