[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में 92 मरीजों की मोतियाबिंद जांच:46 मरीज लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित, निशुल्क शिविर का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में 92 मरीजों की मोतियाबिंद जांच:46 मरीज लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित, निशुल्क शिविर का हुआ आयोजन

रतनगढ़ में 92 मरीजों की मोतियाबिंद जांच:46 मरीज लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित, निशुल्क शिविर का हुआ आयोजन

रतनगढ़ : रतनगढ़ में बुधवार को माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, शंकरा आई हॉस्पिटल और जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर की संयुक्त देखरेख में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। माहेश्वरी भवन में आयोजित इस शिविर में कुल 92 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 46 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण (ऑपरेशन) के लिए चयनित किया गया।

ट्रस्टी एवं शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि चयनित सभी 46 मरीजों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया है। गुरुवार को जयपुर में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर बिना टांके के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। यह शिविर स्व. गोपाललाल और स्व. श्रे कंवर मोहता की स्मृति में 32वें आयोजन के रूप में आयोजित हुआ।

शिविर का शुभारंभ भगवान शंकर की प्रतिमा के समक्ष भामाशाह रमेश चंद्र तापड़िया, मधु तापड़िया, श्वेता तापड़िया और डॉ. दीप शिखा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रामोतार चांडक और एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया।

ये लोग रहे मौजूद

शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम के साथ-साथ राकेश जाजू, रामकिशन चांडक, महेश जाजू, नरेश पेड़ीवाल, मंजू लढा, सरिता चांडक, सुनीता झंवर, जयश्री जाजू, एडवोकेट पूर्णिमा लढ़ा और एडवोकेट कमल सोनी सहित माहेश्वरी समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों और स्वयंसेवकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।

इस निशुल्क शिविर से सैकड़ों मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिला, जिससे उन्हें मोतियाबिंद जैसी समस्या से निजात पाने में मदद मिली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62