[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जंगजीत काजला ने एशियन जूनियर बैडमिंटन में जीता ब्रॉन्ज मेडल:चीन में आयोजित चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जंगजीत काजला ने एशियन जूनियर बैडमिंटन में जीता ब्रॉन्ज मेडल:चीन में आयोजित चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

जंगजीत काजला ने एशियन जूनियर बैडमिंटन में जीता ब्रॉन्ज मेडल:चीन में आयोजित चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

खंडेला : खंडेला क्षेत्र के दुल्हेपुरा निवासी जंगजीत सिंह काजला ने चीन में आयोजित एशियन जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। उन्होंने अपने जोड़ीदार जे. रमेश के साथ मिक्स्ड डबल्स अंडर-17 वर्ग में ये उपलब्धि हासिल की। ये प्रतियोगिता 21 से 26 अक्टूबर तक चीन के चेंगडू यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित की गई थी। भारतीय जोड़ी ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।

जंगजीत और रमेश की जोड़ी ने पहले दौर में जापान की आई मात्सुरीता और के मात्सुरीता को 21–15, 21–17 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीनी जोड़ी वाई. झोउ और वाई. ई. को 21–17, 21–16 से पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें चीनी ताइपे की आई. चेंग और वाई. चेंग की जोड़ी से कड़े संघर्ष में 21–17, 18–21, 21–16 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।

राजस्थान बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष और केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जंगजीत को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जंगजीत सिंह काजला खंडेला उपखंड के दुल्हेपुरा गांव के निवासी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22