[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांवट में 55 किलोग्राम भार वर्ग में विकास मील विजेता:100 महिला और पुरुष पहलवानों ने लिया हिस्सा, इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कांवटटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांवट में 55 किलोग्राम भार वर्ग में विकास मील विजेता:100 महिला और पुरुष पहलवानों ने लिया हिस्सा, इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित

कांवट में 55 किलोग्राम भार वर्ग में विकास मील विजेता:100 महिला और पुरुष पहलवानों ने लिया हिस्सा, इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित

कांवट : कांवट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता मंगलवार को कस्बे के कैंब्रिज पी.जी. गर्ल्स कॉलेज में संपन्न हुई। यूडीएच मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह खर्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।

इस अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 28 महाविद्यालयों के पहलवानों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग से 80 और महिला वर्ग से 20 पहलवानों सहित कुल 100 खिलाड़ियों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 55 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान ग्रामीण कॉलेज थोई के विकास मील और विवेकानंद महाविद्यालय खेतड़ी के साहिल स्वामी के बीच हुआ, जिसमें विकास मील विजेता रहे।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने धार्मिक और देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महाविद्यालय सचिव डी.आर. महरिया, निदेशक हरिसिंह भादवा और प्राचार्य यादराम भाटी ने आगंतुक अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतमपुरी के पूर्व सरपंच भोलाराम लांबा ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामावतार बड़सरा, डॉ. नरेंद्र पाल लांबा, शिवपाल सामोता, लोहरवाड़ा के पूर्व सरपंच रोशन लाल सामोता और हम्मीराम खोखर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंच संचालन महाविद्यालय के उप प्राचार्य भूलेश कुमार मीणा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77