डाइट झुंझुनूं नए नवाचारों की जन्मस्थली – जानू
प्रार्थना सभा को रोचक बनाने के लिए “गागर में सागर” पुस्तक का विमोचन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) झुंझुनूं में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बहुउपयोगी पुस्तक “गागर में सागर” का विमोचन किया गया। यह पुस्तक विद्यालयों में प्रार्थना सभा को अधिक रोचक, प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बनाने की दिशा में एक नया प्रयास है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह शिवकरण जानू रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डाइट उपप्राचार्य सीमा सूरा, प्रभागाध्यक्ष दीपेंद्र बुडानिया, प्रतिभा न्योला, राजबाला ढाका और प्रमेन्द्र कुल्हार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट प्राचार्य सुमित्रा झाझड़िया ने की।
डाइट प्रभागाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुल्हार ने बताया कि यह पुस्तक डाइट झुंझुनूं और शिक्षकों – राजेश झाझड़िया, चंद्रभान, शुभेन्द्र बिजारणिया एवं सुनील थोरी के संयुक्त प्रयासों से तैयार की गई है। इसका प्रकाशन भामाशाह शिवकरण जानू के सौजन्य से हुआ है। पुस्तक जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
अपने संबोधन में दीपेंद्र बुडानिया ने कहा कि डाइट झुंझुनूं हमेशा से नवाचारों का केंद्र रहा है, और “गागर में सागर” विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि शिवकरण जानू का सहयोग पहले भी पौधारोपण, पार्क निर्माण और बैडमिंटन कोर्ट जैसी गतिविधियों में उल्लेखनीय रहा है।
मुख्य अतिथि शिवकरण जानू ने कहा कि शिक्षा से जुड़ा हर कार्य समाज के उत्थान से जुड़ा होता है। उन्होंने डाइट परिवार और शिक्षकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी शैक्षिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग देते रहेंगे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य सुमित्रा झाझड़िया ने बताया कि पुस्तक में 150 दिवस की थीम-आधारित सामग्री दी गई है, जिसमें सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर, प्रेरणादायक सुविचार, दोहे, महत्वपूर्ण सूत्र और शिविरा पंचांग के अनुसार उत्सवों की जानकारी शामिल है।
अंत में डाइट उपप्राचार्य सीमा सूरा ने शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में और नए नवाचारों के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शशिकांत, अंजू कसवां, गजेंद्र, विधि, विकास थोरी, विनीता, सुमन अबूसरिया, शिल्पा, राकेश कुल्हारी, संगीता, अलका सहित डाइट स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034898


