नीमकाथाना में 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे:सर्वसमाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, शाही बारात के साथ हुआ संपन्न
नीमकाथाना में 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे:सर्वसमाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, शाही बारात के साथ हुआ संपन्न
नीमकाथाना : नीमकाथाना में तनवी सेवा संस्थान और सर्वसमाज के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। शहर के एक निजी गार्डन में हुए इस सम्मेलन में 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर जीवनसाथी बने। विवाह सम्मेलन के लिए शहर के पुलिया के पास से शाही लवाजमे के साथ बारात निकाली गई। यह बारात शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए विवाह स्थल पर पहुंची, जहां सभी दूल्हों ने एक साथ तोरण मारे।
इसके बाद समितियों के पदाधिकारियों और अतिथियों ने मंच पर वर-वधू को आशीर्वाद दिया और वरमाला की रस्म संपन्न करवाई। सभी जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेकर आजीवन साथ रहने का संकल्प लिया। सम्मेलन में वरमाला, पाणिग्रहण संस्कार, भोजन और विदाई की रस्में भी पूरी की गईं।
इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन में पहुंचे भामाशाहों को समिति द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में आए अतिथियों ने सामूहिक विवाह सम्मेलनों को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने में सहायक होते हैं और समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हैं। अतिथियों ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034056


